JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह नपं चुनाव, बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी के नामांकन फार्म को लेकर कांग्रेस ने की आपत्ति, कांग्रेस का अफसरों पर गम्भीर आरोप… चाम्पा SDM ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत बम्हनीडीह में वार्ड 8 के बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के नामांकन फार्म को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति की है. निर्धारत समय दोपहर 3 बजे के बाद नामांकन फार्म जमा होने और रुपये देकर प्रस्तावक बनाने, कांग्रेस ने आरोप लगाया है. इस बात को लेकर बम्हनीडीह के तहसील ऑफिस में कांग्रेस ने हंगामा किया और प्रस्तावक के बिना आवेदन जमा लेने, रेस्ट हाउस में 3 बजे के बाद रुपये देकर प्रस्तावक का साइन लेने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है. जिसे प्रस्तावक बनाया गया था उसने बीजेपी नेताओं द्वारा प्रस्तावक बनने रुपये देने की बात कही है. इस मौके पर विधायक बालेश्वर साहू और जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन अधिकारी से मामले की शिकायत की है. बम्हनीडीह नगर पंचायत के चुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि थी.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

इधर, चाम्पा SDM पवन कोसमा ने कहा है, ‘3 बजे के पहले नामांकन जमा हो गया था, जो सीसीटीवी में कैद है. कांग्रेस की आपत्ति आई है, 19 मई को स्क्रूटनी में उस पर फैसला होगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!