JanjgirChampa Big News : धर्मांतरण पर CM विष्णुदेव साय के बयान के बाद कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप का पलटवार, कहा, ‘सीएम को धर्म-धर्म नहीं करना चाहिए, उन्हें कर्म करना चाहिए’, …विधायक ने और क्या कुछ कहा, पढ़िए… सियासत हुई तेज…

जांजगीर-चाम्पा. छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चाम्पा में धर्मांतरण को लेकर बयान दिया था कि हर राज्य में धर्मांतरण पर कानून बने और सख्त कार्रवाई हो. इस बयान पर अब सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने सीएम के बयान पर पलटवार किया है और कहा है कि सीएम को काम करना चाहिए. धर्म-धर्म नहीं करना चाहिए, उन्हें कर्म करना चाहिए. भाजपा तो केवल धर्म की राजनीति करती है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

विधायक ने कहा है कि धर्मांतरण के खिलाफ कांग्रेस भी है, लेकिन आपस में लड़ाने का काम नहीं होना चाहिए. छग शांत प्रदेश है, यहां के लोग आपस में मिलकर रहते हैं तो धर्म के मुद्दे को बार-बार राजनीतिक फायदे के लिए हवा नहीं देना चाहिए. यह सब दिल्ली में बैठे आकाओं को खुश करने के लिए किया जाता है. विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार समेत विकास के अन्य मुद्दों पर फोकस करना चाहिए. सरकार को जिओ और जीने दो के सिध्दांत पर काम करना चाहिए है. छग की जनता को उकसाने का काम सरकार कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!