एक ही लड़की से दो चचेरे भाई करते थे प्यार, जब खुलासा हुआ तो दोनों ने एक साथ कर लिया सुसाइड

राजस्थान के बूंदी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर दो युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले दोनों ने वीडियो भी बनाया था जिससे सोशल मीडिया पर वायरल किया।

 



आत्महत्या करने वाले युवकों की पहचान, महेंद्र गुर्जर, 22 साल और देवेंद्र गुर्जर, 23 साल है। महेंद्र बूंदी में रहकर रीट की पढाई कर रहा था और देवेंद्र भी उसकी के साथ रहता था।
दोनों ने मेरे मोबाइल में एक वीडियो भी बनाया, जो काफी वायरल बन रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों को उनके खुदकुशी करने की जानकारी मिली थी।

इस दौरान एक युवक के हाथ पर आशा लिखा था तो दूसरे युवक के हाथ पर तुलसी नाम लिखा गया था, जिससे आसार लगाए जा रहे हैं कि ये प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला हो सकता है।
कहा ये भी जा रहा है कि दोनों युवक एक ही लड़की से प्यार करते थे। खबर के मुताबिक दोनों के मोबाइल फोन की तस्वीरों और विवरणों से पता चलता है कि दोनों एक ही लड़की के प्यार में थे।
इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!