छत्तीसगढ़ : 12 वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित, 3 मई से होने वाली थी 12 वीं की परीक्षा, 10 वीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं निरस्त… माशिमं के सचिव ने जारी आदेश में क्या लिखा… पढ़िए…

रायपुर.
छत्तीसगढ़ : 12 वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित, 3 मई से होने वाली थी 12 वीं की परीक्षा, 10 वीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं निरस्त… माशिमं के सचिव ने जारी आदेश में क्या लिखा… पढ़िए…
रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल द्वारा इस सम्बन्ध में जारी आदेश में उल्लेखित है कि मंडल द्वारा जारी असाइनमेंट के आधार पर विद्यार्थियों को अंक प्रदाय किये जायेंगे । यदि किसी छात्र ने असाइनमेंट नहीं किये हैं या असाइनमेंट में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं किये हैं, तो ऐसी स्थिति में उसे न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रदाय किये जायेंगे । यदि कोई विद्यार्थी प्राप्तांकों से असंतुष्ट रहता है तो कोरोना महामारी नियंत्रित होने के पश्चात् उसे श्रेणी सुधार हेतु परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जायेगी।
आदेश में उल्लेखित है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 3 मई 2021 से 24 मई 2021 तक आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की जाती है । कोरोना महामारी की परिस्थिति में सुधार के पश्चात् नई समय सारिणी जारी की जायेगी।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!