युवक को चाइल्ड लाइन पॉर्नोग्राफी फेसबुक मैसेंजर से शेयर करना महंगा पड़ा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, इस तरह यह मामला पहुंचा पुलिस तक… पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. जिले के एक युवक को चाइल्ड लाइन पॉर्नोग्राफी फेसबुक मैसेंजर से शेयर करना महंगा पड़ गया. एनसीआरबी गृह मंत्रालय दिल्ली से प्राप्त निर्देश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है. आरोपी रामदयाल डहरिया डभरा थाना क्षेत्र के कोटमी गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, इंटरनेट पर चाइल्डलाइन पोर्नोग्राफी सर्च करना अपलोड करना और शेयर करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. इस कृत्य पर एनसीआरबी गृह मंत्रालय की पैनी निगाह रहती है और यही गलती, जिले के डभरा थाना क्षेत्र के कोटमी गांव निवासी रामदयाल डहरिया ने कर दी. आरोपी रामदयाल डहरिया के द्वारा फेसबुक मैसेंजर पर चाइल्डलाइन पोर्नोग्राफी जैसे ही अपलोड की गई, वैसे ही एनसीआरबी गृह मंत्रालय दिल्ली की टीम ने उसे ट्रेस कर लिया और जांजगीर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए. साथ ही, संबंधित थाना क्षेत्र को भी निर्देशित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

इस संबंध में धारा 67 (बी) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया. मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी रामदयाल डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!