पत्नी की हत्या, आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, इस वजह से और ऐसे की थी हत्या… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी पति का नाम मनोज महिलांगे था. आरोपी पति ने चरित्र शंका को लेकर पत्नी की पिटाई की थी और मुंह को कपड़ा से बांधकर उसे बॉक्स में डाल दिया था. बाद में गंभीर हालत में पत्नी को रायगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मालखरौदा थाने के टीआई कमल महतो ने बताया कि 30 मार्च को पति मनोज महिलांगे ने अपनी पत्नी राधिका महिलांगे की चरित्र शंका पर जमकर पिटाई की. फिर उसके मुंह में कपड़ा बांधकर बॉक्स में डाल दिया. रायगढ़ अस्पताल में मामले की सूचना के बाद मालखरौदा पुलिस ने जांच शुरू की और परिजन के बयान के बाद आरोपी पति मनोज महिलांगे के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!