डॉक्टर के पिता को ठग ने लिया झांसे में, 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी

रायपुर. शातिर ठग ने एक डॉक्टर को चूना लगाया है. मामला राजधानी रायपुर के आमानाका थाना इलाके का है. एम्स में कार्यरत डॉक्टर चंदन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उनके पिता रघुनाथबीन से अज्ञात ठगों ने कॉल कर लाखों रुपये का चूना लगाया है. अज्ञात ठग ने स्वयं को SBI लाइफ इंश्योरेंस कर्मचारी बताकर लाखों रुपये पार कर दिया. इन्वेस्टमेंट के लिए स्किम बताकर पैसों के दोगुने होने का लालच दिया. फिर किस्तों में अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ज़मा करवा लिए.
डॉ.चंदन ने पुलिस को बताया कि ठग ने उनके परिवार की जानकारी भी पिता से ली. चंदन के परिवार के सदस्य विदेश में भी निवास करते हैं, इसलिए ठग ने रघुनाथबीन को झांसे में लेकर NRI लिंक से जोड़ने और कोरोना के इलाज़ में खर्चे हुए पैसों को भी भारत के नागरिकों को रिफंड मिलने जैसी बातों में फांसकर लाखों रुपए ऐंठ लिए. डॉ.चंदन के मुताबिक, ठग ने पिता को झांसे में लेकर कुल 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है. फिलहाल, पुलिस ने 2 मोबाइल नम्बर के धारकों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!