ओलंपिक में दिख सकता है क्रिकेट का जलवा, लगेंगे चौके-छक्के, तैयारी में जुटा ICC

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कन्फर्म किया है कि साल 2028 में होने वाले लॉस एंजलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने की कोशिश है. आईसीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया है, जिसके जिम्मे में ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने की प्रक्रिया का जिम्मा रहेगा.
कोशिश रहेगी कि ओलंपिक 2028, 2032 और आने वाले अन्य ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाए.
बता दें कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किए जाने की मांग लंबे वक्त से उठ रही है, भारत की ओर से भी बीसीसीआई कह चुका है कि अगर ऐसा होता है तो भारत इसमें ज़रूर हिस्सा लेगा. अब जब टोक्यो ओलंपिक 2020 खत्म होने के बाद पेरिस ओलंपिक की तैयारियां शुरू हो गई हैं तो भविष्य की ओर नज़रें लगाई जा रही हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!