वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाए जाने के साथ अन्य मुद्दों पर दिए गए सुझाव

रायपुर. राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन टास्कफोर्स के अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में यहां योजना भवन नवा रायपुर में टास्कफोर्स की बैठक आयोजित हुई। श्री सिंह ने टास्क फोर्स के अंतर्गत गठित कार्यसमूहों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आयोग के अशासकीय सदस्य विजय महाजन, सुश्री अलका सिंह, एच के अमरनाथ एवं सुश्री आर. कविता राव एवं राज्य शासन के विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन के संबंध में गठित टास्कफोर्स को सुझाव देने के लिये टास्क फोर्स ने तीन कार्य समूहों का गठन किया गया है, जो राज्य शासन की प्रचलित योजनाओं, कार्यक्रमों, वित्तीय अनुशासन, राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों की व्यवहार्यता का परीक्षण, वित्तीय सक्षमता बढ़ाने वित्तीय स्त्रोतों का विस्तार और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाए जाने के विभिन्न उपायों का अध्ययन कर आवश्यक सुझाव टास्कफोर्स को देंगे। श्री अजय सिंह ने टास्कफोर्स के अध्यक्ष एवं सदस्यों से अपने-अपने कार्य समूहों के अंतर्गत आवश्यक सुझाव शीघ्र प्रस्तुत करने का अनुरोध किया।
अजय सिंह, उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग द्वारा कार्यसमूहों के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया कि टास्कफोर्स द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के अतिरिक्त निगमों मण्डलों, आयोगों बोर्ड इत्यादि की व्यवहार्यता के संबंध में भी आवश्यक सुझाव दिया जाएगा। उन्होंने कार्यसमूहों से निश्चित समयावधि में सौंपे गये कार्य को पूरा करने की अपेक्षा व्यक्त की। आयोग के अशासकीय सदस्य एवं कार्यसमूह के अध्यक्ष श्री विजय महाजन ने वित्तीय परिसंपत्तियों के निर्माण, माइक्रोफाइनेंसिंग बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से संबंधित बहुमूल्य सुझाव दिए। टास्कफोर्स के सदस्य सुश्री आर. कविता राव एवं एच. के. अमरनाथ (एनआईपीएफपी) नई दिल्ली ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव वित्त विभाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!