रेल मंत्री को विधायक नारायण चन्देल ने सौंपा ज्ञापन, निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की

जांजगीर-चाम्पा. विधायक नारायण चन्देल ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और निर्माणाधीन 2 ओवरब्रिज के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की.
विधायक ने रेल मंत्री को बताया कि जिला मुख्यालय जांजगीर से चाम्पा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-49 में खोखसा रेलवे फाटक में ओवरब्रिज का निर्माण 8 बरसों से किया जा रहा है, जो अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है.

इसी तरह चाम्पा में बिर्रा फाटक पर बन ओवरब्रिज का भी निर्माण अनेक वर्षों से जारी है, जिसके अधूरे निर्माण से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. लगातार मांग के बाद भी दोनों ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा है. विधायक ने रेलमंत्री से भेंटकर उनसे इस दिशा में पहल करने की मांग की.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!