13 अगस्त को केवल जिला अस्पताल में ही होगा कोविड का टीकाकरण

जांजगीर चांपा. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसआर बंजारे ने बताया कि 13 अगस्त को जिला अस्पताल जांजगीर में ही 18 से 44 आयु वर्ग के हितग्राहियों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हितग्राही के लिये प्रथम डोज तथा द्वितीय डोज हेतु कोविडशील्ड एवं को वैक्सीन उपलब्ध होगा.
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने के कारण बीडीएम अस्पताल चांपा और समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो तथा सिविल डिस्पेंसरी शिवरीनारायण, बाराद्वार समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों में सत्र बंद रहेगा। वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होने पर सत्र प्रारंभ होने की पृथक से सूचना दी जायेगी।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

error: Content is protected !!