झगड़ा नहीं करने की समझाइश देना शख्स को महंगा पड़ा, महिला ने टांगी से हमला किया, शख्स को आई चोट, टूटे 4 दांत, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने सास-बहु के बीच हो रहे झगड़े के वक्त समझाइस देना एक शख्स को महंगा पड़ गया. टांगी के हमले से शख्स के 4 दांत टूट गए, वहीं होंठ में भी चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, बाराद्वार के वार्ड 9 निवासी गजेंद्र सिंह मरकाम, 18 जुलाई 2021 को रात्रि में 9 बजे पलाड़ीकला गांव निवासी अपने दोस्त डमरू चौहान के घर घूमने गया था. इस दौरान डमरू की पत्नी और सास के बीच झगड़ा हो रहा था. यहां गजेंद्र सिंह मरकाम ने डमरू की सास को समझाया तो महिला ने गजेंद्र पर टांगी से हमला कर दिया. हमले से गजेंद्र के 4 दांत टूट गए और होंठ में चोट भी आई है.
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला समारिन बाई चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 326 के तहत जुर्म दर्ज किया और रायगढ़ जिले के तिलाईपाली गांव की आरोपी समारिन बाई को गिरफ्तार किया. आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!