पीडीएस दुकान से 150 बोरा चावल की चोरी, जांच में जुटी पुलिस, दुकान संचालक ने दर्ज कराई एफआईआर

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेऊ गांव के पीडीएस राशन दुकान में अज्ञात चोरों ने लगभग डेढ़ सौ बोरा चावल की चोरी की है.
इस घटना की जानकारी पीडीएस राशन दुकान के संचालक को आज दोपहर दुकान खोलने के दौरान मिली, जिसके बाद उसने पामगढ़ थाने में सूचना दी. पामगढ़ थाना स्टाफ ने मौके पर जाकर मुआयना किया और मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी है.
मामले को लेकर एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया है कि चोरों की पतासाजी की जा रही है. मुखबिर लगाया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!