देशी शराब दुकान में डेढ़ लाख की चोरी, गल्ला उठा ले गए थे बदमाश, सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

देशी शराब दुकान में डेढ़ लाख की चोरी, गल्ला उठा ले गए थे बदमाश, सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जांजगीर-चांपा. पामगढ़ क्षेत्र के ससहा गांव की देशी शराब दुकान से डेढ़ लाख रुपए की चोरी हुई है. इस मामले में पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
गौरतलब है कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के ससहा गांव में देसी शराब दुकान संचालित है, जहां बीती देर रात अज्ञात चोर दुकान के दरवाजे का कुंदा तोड़कर रुपयों से भरा गल्ला उठाकर ले गए, जिसमें बिक्री का रकम भरा हुआ था.
पुलिस के मुताबिक, शराब दुकान के कर्मचारियों ने जानकारी दी है कि गल्ले में लगभग डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा रकम थी, जिसे चोरों ने पार कर दिया और रुपये से भरे गल्ला को शराब दुकान से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए.
मामले में पामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद आज पामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है. पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे. इसके बाद खुलासा होने की उम्मीद है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!