महिलाओं को सुरक्षा प्रदान पुलिस की नई पहल, ‘पिंक गश्त’ की शुरूआत

दुर्ग. जिला पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक नई पहल ‘पिंक गश्त’ की शुरूआत की गई है. इसके तहत विभिन्न इलाकों में गश्त के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई है.
इस टीम को गुलाबी रंग की स्कूटी, पेट्रोलिंग वाहन और इसी रंग के बैज तथा रिस्ट बैंड दिए गए हैं. ये टीमें दुर्ग-भिलाई शहर के चिन्हांकित 11 स्थानों पर जाकर महिलाओं से रूबरू होती हैं और उन्हें आत्म सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारियां देती हैं.
दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पिंक गश्त का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा के प्रति बेहतर वातावरण बनाना है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
error: Content is protected !!