राजीव गांधी किसान न्याय योजना : सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ नौ हजार रूपये की दी जाएगी मदद, CM की बड़ी घोषणा

रायपुर. राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ नौ हजार रूपये के मान से मदद दी जाएगी.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में अभी अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति बन गई है. जिन किसानों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोटो-कुटकी और अरहर की बोआई की गई है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है, चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें राज्य सरकार प्रति एकड़ नौ हजार रूपये की सहायता देगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है. इसका लाभ लेने के लिए पात्र लोग एक सितंबर से पंजीयन करा सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!