रायपुर में डेंगू से पहली मौत, 13 साल की बच्ची की उपचार के दौरान थमी सांसें, सिकलिन से भी थी पीड़ित

रायपुर. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार थमने के बाद अब रायपुर में डेंगू पांव पसार रहा है. राजधानी में तेजी से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि रायपुर में डेंगू से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची के परिवार के दो और सदस्य भी डेंगू की चपेट में आ गए थे, लेकिन उपचार के बाद वे स्वस्थ हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची सिकलिन बीमारी से भी पीड़ित थी और डेंगू की चपेट में आने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!