30 सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में सरपंच रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कलेक्टोरेट पहुंचकर सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय और जिलाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया. प्रदेश और जिला सरपंच संघ के द्वारा 30 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान जिले भर के सरपंच बड़ी संख्या में मौजूद थे.
ज्ञापन में मांग की गई है कि सरपंचों को विकास निधि दी जाए और मानदेय में वृद्धि की जाए. अविश्वास प्रस्ताव के नियमों में संशोधन, सम्पूर्ण छग में अन्य विभाग की तरह एक ही ऑडिट किया जाए, जीएसटी बिल बिल के अनुरूप प्राक्कलन तैयार किया जाए, समेत 30 सूत्रीय मांग शामिल है, जिसे लेेेकर ज्ञापन सौंपा गया.




इसे भी पढ़े -  Champa Attack Arrest : टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, ...ये रही हमले की वजह, पढ़िए...

error: Content is protected !!