BIG NEWS : जांजगीर. हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, सरपंच का बेटा है मुख्य आरोपी, कल शाम चाकू से गला रेतकर की गई थी हत्या, वारदात के बाद शव को नहर में फेंक दिया था, इस वजह से घटित हुई संगीन वारदात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के डोड़की गांव की नहर में खून से लथपथ युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में 6 युवकों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी जगदल्ली गांव के सरपंच का बेटा है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू को भी जब्त किया है. सभी 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
दरअसल, जाजंग गांव के युवक गंगाराम पटेल का विवाद जगदल्ली के सरपंच के बेटे प्रदीप चौहान और अन्य युवकों से रास्ते नहीं खड़े होने को लेकर 8-9 पहले हुआ था. उस वक्त से आरोपी युवक रंजिश रख रहे थे. इस बीच 2 दिन पहले भी मोबाइल में कहा-सुनी हुई.
इस बीच कल शाम 12 सितम्बर को जगदल्ली गांव के 6 युवक, गंगाराम पटेल को ढूंढते हुए टोहिलाडीह गांव पहुंचे थे. यहां गंगाराम से युवकों ने मारपीट की और फिर उसे बाइक में बिठाकर डोड़की गांव के पास ले गए और फिर सरपंच के आरोपी बेटे प्रदीप चौहान ने चाकू से उसके गले को रेत दिया, जिसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए युवक के शव को नहर में फेंक दिया.
बाद में, युवक को खोजते हुए उसका पिता पहुंचा तो नहर में खून से लथपथ लाश मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें जगदल्ली गांव के सरपंच के बेटा प्रदीप चौहान, पोखराज पटेल, प्रकाश सिदार, सागर पटेल, सूरज यादव और गणराज सिदार शामिल है. सभी 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!