विधायक नारायण चंदेल दौरा कार्यक्रम, आज से 3 दिनों तक अनेक बैठकों में होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल, आज 14 सितम्बर से 3 दिवसीय सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे। विधायक श्री चंदेल प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय के साथ इस दौरे पर जायेंगे। सूरजपुर, बलरामपुर एवं सरगुजा जिले में श्री साय एवं श्री चंदेल विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।
इस बैठक में शक्ति केन्द्र प्रभारी से लेकर सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण इस महत्वपूर्ण बैठक में अपने-अपने क्षेत्रों में भाग लेंगे। सरगुजा संभाग भाजपा की इस विधान सभा सह बैठकों में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, संभाग के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक तथा बलरामपुर जिले की इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!