7 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से 6 हजार रुपये, 4 बाइक और 4 मोबाइल जब्त, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा चौकी की पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और 6 हजार 3 सौ रुपये, 4 बाइक और 4 मोबाइल को जब्त किया है. जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत जुर्म दर्ज किया है.
 



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा बक्सरा गांव के तालाब के पास जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गई और 7 जुआरियों को पकड़ा गया. जुआरियों में श्याम केंवट, गुपदेव सिंह, पवन बियार, बिहारी लाल, महेश्वर वैष्णव, होमकुमार सिंह समेत 7 आरोपी के नाम शामिल है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : सिर पर पत्थर पटककर हत्या का मामला, रायपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य को भेजा जा चुका है जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!