इंजीनियर ने छात्रा से किया दुष्कर्म, बर्थडे पार्टी मनाने गई नर्सिंग की छात्रा को आरोपी ने बनाया बंधक, फिर की मारपीट , बनाया हवश का शिकार, अब आरोपी साफ्टवेयर इंजीनियर है फरार

दुर्ग. बर्डथे पार्टी मनाने पहुंची छात्रा के साथ बंधक बनाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक घटना के बाद से ही फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को 20 वर्षीय छात्रा अपने सहेली के घर पर उसका जन्मदिन मनाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान सहेली के घर पर पड़ोस का रहने वाला साफ्टवेयर इंजीनियर धीरेन्द्र साव भी वहां पहुंचा था। बर्थडे के बाद आरोपी युवक छात्रा को जबरदस्ती अपने घर ले गया। यहां पर छात्रा को बंधक बनाकर रातभर उसके साथ बलात्कार करता रहा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक उससे मारपीट करने लगा।
घटना के बाद पीड़िता जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छुट कर सीधे अपने घर पहुंची और इसकी शिकायत 16 अक्टूबर को थाने में पहुंचकर इसकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। फिलहाल, आरोपी फरार है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!