राज्योत्सव में सजेगा बिहान बाजार, हाईस्कूल मैदान में लगाया जाएगा स्टॉल, गोबर से बनाए गए दिए आकर्षक का केंद्र, ‘दीदी बहिनी मन हर आए छत्तीसगढ़ के दुलारी, समूह के समान बिसाके मनावव सुघ्घर दीवाली’

जांजगीर-चांपा. जिले के हाईस्कूल मैदान में 1 नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव में ज़िला पंचायत की विकास कार्यो को परिलक्षित करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें एनजीजीबी, गोधन न्याय योजना, महात्मा गांधी नरेगा, एसबीएम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यो को फ़ोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही मुख्य आकर्षण का केन्द्र महिला स्व सहायता समूह द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन केन्द्र (बिहान बाजार) भी लगाया जाएगा।
कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में स्टॉल लगाया जा रहा।
जिपं सीईओ ने बताया कि स्टॉल में ग्रामीण समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मिट्टी, गोबर के दिए, सुगन्धित अगरबत्ती, धूपबत्ती, कोसा के कपड़े, पूजा थाली, फिनायल आदि सामग्री को प्रदर्शन के लिए लगाया जाएगा। एक ही छत के नीचे समूह के द्वारा बनाये देशी उत्पादों को खरीदने की अपील की। इसके साथ ही जिले में हुए उल्लेखनीय कार्य को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा।



error: Content is protected !!