छत्तीसगढ़ : निजी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी, 50 फीसदी उपस्थिति में लगेगी कक्षाएं

रायपुर. जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. अब पहली से 12वीं तक ऑफलाइन कक्षाएं संचालित हो सकेंगी। इस आशय की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी कर दी है, 50 प्रतिशत उपस्थिति में कक्षाएं लगेगी।
इसके पहले बीते दिन ही सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021-2022 डेटशीट जारी कर दी है। जारी डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर माह में होगी। सीबीएसई की 10वीं कक्षा की पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होगी, 12वीं की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट
error: Content is protected !!