CAF जवान ने घर के बाथरूम में की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद. सीएएफ जवान द्वारा खुदकुशी करने की घटना सामने आई है. मृतक जवान का नाम नरेंद्र समरत था. नरेंद्र CAF की 16वीं बटालियन में पदस्थ था और आज दोपहर तकरीबन 12 बजे उसने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली.
सिटी पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र गरियाबंद में परिवार सहित किराए के मकान में रहता था. आज दोपहर उसका शव घर के बाथरूम में फांसी पर लटका मिला. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!