25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध शराब जुआ सटटा पर कड़ी कार्यवाही के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भा०प०से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा (रा०पु०से०) एवं एसडीओपी जांजगीर चन्द्रशेखर परमा के दिशा निर्देश पर दिनांक 21/10/21 को थाना नवागढ़ से सउनि रामदुलार साहू हमराह स्टाफ के ग्राम खैरताल की ओर पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे कि दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना पर कि ग्राम उदयभाठा का देवकुमार पिता छत्तराम भारद्वाज उम्र 32 साल अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिये रखा है ।
मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया । आरोपी देवकुमार पिता छत्तराम भारद्वाज उम्र 32 साल साकिन उदयभाठा थाना नवागढ़ का अपने बाड़ी में पन्नी से ढककर 1. एक पीले रंग के 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में रखा 15 लीटर 2. एक सफेद रंग के दस लीटर वाला प्लास्टिक जेरिकेन में रखा 10 लीटर कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2500 / रखा मिला । आरोपी द्वारा भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखने के संबंध में धारा 91 जा ० फौo का नोटिस दिया गया |
आरोपी द्वारा कोई कागजात पेश नहीं करने पर उक्त शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आज दिनांक 21/10/21 के 09/20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया । जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया हैं ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि रामदुलार साहू, आर. अर्जून यादव, भुनेश्वर साहू, शिवभोला, दिलीप कश्यप का योगदान रहा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!