शर्मनाक : स्कूली छात्रा से हवस पूरी करने वाले पिता सहित दो राजनीति दल के जिला अध्यक्ष, लॉकडाउन में कई बार किया दुष्कर्म

ललितपुर: जिले के एक गांव से सामने आए रेप के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता, सपा और बसपा के जिलाध्यक्ष सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में ललितपुर एसपी निखिल पाठक ने जानकारी दी है. आपको बता दें कि दो दिन पहले पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई थी.
पीड़िता ने बताया कि 6 साल से उसके साथ दर्जनों लोग रेप कर चुके हैं. घर के लोग, खुद रेप करते और दूसरों से कराते थे. जब भी उसने विरोध किया, तब तब उसके पापा ने उसे बहुत पीटा. मां को भी पीटा और जान से मारने की धमकी देते थे. पापा उसे स्कूल से लेने जाते और सीधा होटल में ले जाकर छोड़ते थे. स्टेशन के पास एक होटल है, वहां अक्सर लेकर जाते. यहां एक महिला मिलती, वो मुझे कमरे में ले जाती थी. यहां कई बार लोगों ने रेप किया.
एक बार उसे औरत होटल में ले गई. कमरे में एक आदमी आया. इसके बाद बेहोश हो गई, जब होश आया तो कपड़े और जूते बिखरे पड़े थे. उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा था. उससे कई नेताओं ने भी रेप किया. लड़की ने पुलिस को बताया कि पापा, भाई, चाचा और ताऊ द्वारा रेप करने की बात उसने कई बार मां को बताई. मां उसे थाने भी लेकर गई, लेकिन फिर भी पता नहीं क्यों किसी ने कुछ कार्रवाई ही नहीं की. इसके बाद पापा ने बहुत पीटा और लॉकडाउन में खुद भी रेप किया. रेप करने से पहले पापा, मां को दवाइयों से बेहोश कर देते थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!