85 नग नशीली सिरप और 900 नग टेबलेट के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया

जांजगीर-बलौदा. बलौदा पुलिस ने 85 नग नशीली सिरप और 9 सौ नग टेबलेट के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
बलौदा थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि बलौदा के बिलासपुर रोड में एक शख्स द्वारा नशीली सिरप और टेबलेट के साथ ग्राहक की तलाश में है. मुखबिर की इस सूचना बाद पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और अंगारखार गांव के रहने वाले आशीष देव रात्रे के कब्जे से 85 नग नशीली सिरप, 9 सौ टेबलेट जब्त किया है.
मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21 ( ख ), 22 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  जांजगीर बड़ी खबर : घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग, बदमाश का हाफ एनकाउंटर, जिले में पहली बार हुई ऐसी वारदात... अन्य 8 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, रॉड, डंडे और 4 लाख जब्त, फायरिंग स्थल पर पहुंचे SP...

error: Content is protected !!