सीएम भूपेश बघेल ने PM आवास आवंटन रद्द करने पर जताई नाराजगी, केंद्रांश बढ़ाने की मांग, बोले ‘जब पीएम के नाम से है योजना तो केंद्रांश 60% क्यों ?

रायपुर. सीएम बघेल ने पीएम आवास का आवंटन रद्द करने पर केंद्र सरकार पर बयानों के तीर चलाए हैं। सीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री को केंद्रांश बढ़ाना चाहिए। इंदिरा आवास का नाम बदलकर पीएम आवास रखा गया है। सीएम बघेल ने सवाल किया है कि जब पीएम के नाम से योजना है तो केद्रांश की राशि 60 प्रतिशत क्यों? केंद्रांश राशि 90 या 100 फीसदी होनी चाहिए।
सीएम ने आगे कहा कि केंद्र से हमे 20 हजार करोड़ रुपए भी नहीं मिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीएल पुनिया एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से चर्चा की। इस दौरान सीएम बघेल ने धान खरीदी के मुद्दे पर चर्चा के लिए पीएम मोदी से मुलाकात का समय मांगा है.
सीएम ने कहा कि पीएम से मुलाकात कर स्थितियों की जानकारी देंगे। आगे कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव ना करें। उसना चावल खरीदी नहीं होने से परेशानी बढ़ेगी। सबसे ज्यादा किसान और राइस मिलर्स परेशानी होंगे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बलौदा क्षेत्र में कोलवाशरी बनी लोगों के लिए मुसीबत, कोलवाशरी प्रबंधनों की मनमानी, प्रदूषण और बीमारी से परेशान हो रहे लोग, भू-जल स्रोत के दोहन से क्षेत्र में लगातार गिर रहा जलस्तर, अभी से डबरी-तालाब सूखे, कोलवाशरी की डस्ट से पट रही डबरी, प्राकृतिक संसाधन को नष्ट करने की हो रही मनमानी कोशिश, जिला प्रशासन के अफसरों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, नारकीय जीवन जी रहे क्षेत्र के लोग, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!