कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्तोष लहरे का प्रयास रंग लाया, 100 से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हुए बीजेपी में शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जिले में कांग्रेस और बसपा को फिर झटका लगा है. पामगढ़ में 100 से अधिक कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन किया है. पामगढ़ में भाजपा के अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्तोष लहरे के प्रयास के बाद सांसद गुहाराम अजगल्ले, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा और पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े की उपस्थिति में कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ता, भाजपा में शामिल हुए और संविधान गौरव यात्रा में पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया.
आपको बता दें, जिले में 3 दिन के भीतर यह दूसरा मौका है, जब कांग्रेस और बसपा को झटका लगा है. अभी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त के क्षेत्र, सक्ती में भी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य समेत कई पूर्व सरपंच और पूर्व जनपद सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली है. इस तरह जिले में अभी कांग्रेस और बसपा संगठन के कार्यकर्ता लगातार पार्टी से अलग हो रहे हैं और विपक्षी पार्टी बीजेपी के समर्थन में खड़े हो रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Politics : अकलतरा विधानसभा में बसपा प्रत्याशी रहे डॉ. विनोद शर्मा ने भाजपा ज्वाइन किया, कहा, 'भाजपा की रीति-नीति से हुए प्रभावित'

error: Content is protected !!