अपने ही मेकअप आर्टिस्ट से भिड़ गईं जाह्नवी कपूर, गुस्सा देख अर्जुन कपूर भी रह गए हैरान…

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया में वह फिल्म के साथ साथ जीवन से जुड़ी तमाम बातें शेयर करती रहती है। हाल ही उन्होनें इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह अपनी मेकअप आर्टिस्ट रिविरा लिन से भिड़ती दिखती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायकर हो रहा है। उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है।
दरअसल, जाह्नवी अपनी मेकअप आर्टिस्ट के साथ असल में नहीं झगड़ती बल्कि इसका नाटक करती हैं। दोनों ने बिग बॉस सीजन 5 की कंटेस्टेंट शोनाली नागरानी और पूजा मिश्रा के बीच हुई लड़ाई के सीन को रीक्रिएट किया। बैकग्राउंड में शोनाली और पूजा के बीच हुई लड़ाई की आवाज चलती है। जाह्नवी और मेकअप आर्टिस्ट उसी आवाज पर एक्टिंग करती दिखती हैं।
वीडियो साझा करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा- ‘क्या आपको लगता है कि मुझे मदद की जरूरत है?’ इस पर अर्जुन कपूर ने स्पीचलेस इमोजी बनाया और लिखा- ‘हां’। वीडियो पर शनाया कपूर लिखती हैं, ‘मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करती हूं’। फातिमा सना शेख ने लाफिंग का इमोटिकॉन बनाया।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!