टी20वर्डकप : टीम इंडिया को 86 रन का लक्ष्य, घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हुई स्कॉटलैंड की टीम इलेवन

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने चौथे मुकाबले में आज टीम इंडिया का सामना स्कॉटलैंड से हुआ. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हुई. स्कॉटलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का लक्ष्य बड़ी जीत हासिल करके अपने नेट रनरेट को बेहतर करने का होगा.
स्कॉटलैंड के 10 विकेट गिरे 17वें ओवर में पहली तीन गेंदों पर स्कॉटलैंड के तीन विकेट गिर गए. पहली गेंद पर कैलम मैकलियोड 16 रन बनाकर बोल्ड आउट हो गए. इसके बाद अगली बॉल पर सफयान शरीफ(0) को ईशान किशन ने रन आउट कर दिया. फिर अगली गेंद पर इवांस भी खाता खोले बगैर शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए.



इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

error: Content is protected !!