पेट्रोल पंप में तेल भरवाने पहुंचे थे मंत्री, उनके साथ ही कर दी घपलेबाजी, रातों-रात पंप कर दिया गया सील…

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के फैसले के बाद देश में जहां पेट्रोल-डीजल के रेट कम हुए हैं। इसके बावजूद कई जगहों माप से कम तेल मिलने की शिकायत से जनता परेशान है। ऐसी ही परेशानी का शिकार गुजरात सरकार के पेट्रोलियम मंत्री मुकेश पटेल हुए तो उन्होंने रातों-रात उस पंप को ही सील करवा दिया।
इस विजिट के दौरान मंत्री मुकेश पटेल ने सबसे पहले अपनी कार में 4 हजार रुपए का डीजल भरवाया। लेकिन पंप के मीटर में पैसा और तेल की मात्रा साफ नहीं दिखाई दे रही थी। इस पर उन्होंने पंप के कर्मचारी से जवाब मांगा तो वह ठीक से कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद मंत्री ने इस घपले बाजी की जानाकरी कलेक्टर को फोन करके दी. फौरन आपूर्ति विभाग के अधिकारी पहुंचे और पंप को रात में ही सील कर दिया।
जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश के पेट्रोलियम मंत्री और ओलपाड से बीजेपी विधायक मुकेश पटेल, रविवार देर रात अपने निजी वाहन में पेट्रोल भरने के लिए अपने विधान सभा क्षेत्र स्थित नियारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। जिनके साथ ना तो पुलिस थी और ना ही कोई काफिला।क्योंकि वो औचक निरीक्षण करने गए थे।
इस दौरान जब पंप संचालक से डीजल भरने को कहा। तब उसने बताया कि पंप का मीटर बंद है, क्या ऐसे ही तेल भर दूं जब इसकी शिकायत मुकेश पटेल ने पंप के मैनेजर से की तो उसने अपने कर्मचारी का बचाव करते हुए कहा कि इसका मीटर पीछे लगा है।पंप की चोरी को पकड़ते हुए राज्य के पेट्रोलियम मंत्री मुकेश पटेल ने बताया कि उनकी कार के टैंक में पहले से डीजल भरा था और पंप की चोरी पकड़ने के लिए ही उन्होंने टैंक में क्षमता से अधिक डीजल भरने को कहा और इस तरह पंप मालिक की चोरी पकड़ी गई।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!