5 हजार रुपए तक बढ़ाई गई इन कर्मचारियों की सैलरी, यहां के परिवहन मंत्री ने किया ऐलान… पढ़िए…

मुंबई. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने एमएसआरटीसी कर्मचारियों की करीब एक महीने से जारी हड़ताल को समाप्त कराने के प्रयास में बुधवार को वेतन वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि मूल वेतन में औसतन 2,500 रुपए  से 5,000 रुपए बढ़ोतरी की घोषणा की।
बुधवार शाम यहां महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ लंबी बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वेतन वृद्धि सेवा मानदंड के वर्षों के अनुसार दी जाएगी और इससे राज्य सरकार पर 60 करोड़ रुपए का अतिरिक्त मासिक बोझ और 750 करोड़ रुपए का वार्षिक बोझ पड़ेगा।
बातचीत में भाग लेने वाले और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के विधान पार्षदों सदाभाऊ खोत तथा गोपीचंद पडलकर ने कहा कि वे शाम को हड़ताल के बारे में अपने रुख की घोषणा करेंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांग नकदी संकट से जूझ रहे निगम का राज्य सरकार में विलय करने की है। हड़ताल 28 अक्टूबर को शुरू हुई और 9 नवंबर से तेज हो गई जब एमएसआरटीसी के सभी डिपो बंद हो गए।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

error: Content is protected !!