चोरी और लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. थाना चन्द्रपुर में अपराध क्रमांक 64 / 2021 धारा 379 भादवि के विवेचना दौरान पता चला कि थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में ईश्तगाशा क्रमांक 29 / 2021 धारा 41 (1)(4) जा.फौ. / 379 भादवि में मोटर सायकल हीरो होन्डा सी.डी. डिलक्स क्रमांक सीजी 11 , सी.ए 1410 को जप्त किया गया तथा अभियुक्त मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव उम्र 22 वर्ष साकिन मिठुमुड़ा राजीव गांधी नगर चौकी जूटमिल रायगढ़ को चौकी जुटमिल रायगढ़ के द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल रायगढ़ भेजा गया था.

 



मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ( भापुसे ) एवं अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा( रापुसे ), व अनु. अधि. पुलिस चंद्रपुर भवानीशंकर खुटिया (रा.पु.से.)के द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिनके मार्गदर्शन में आरोपी का न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करा कर औपचारिक गिरफ्तारी कर पुलिस रिमाण्ड लेकर मेमोरेण्डम कथन लिया जो उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया. साथ ही साथ थाना चंद्रपुर के अपराध क्रमांक 102 / 2021 धारा 394 , 34 भादवि के प्रार्थी रामदयाल सारथी को घटना दिनांक 06/09/2021 को रात्रि करीबन 08.00 बजे ग्राम कांटाहरदी स्वागत गेट के पास अपने दो अन्य साथियों विकाश, लादेन उर्फ विशाल यादव के साथ मिलकर प्रार्थी को रास्ता पुछने के बहाने से रुकवाकर लोहे के राड से मारपीट कर एक मोबाईल एवं मोटर सायकल क्र. सी. जी. 11 ए. एक्स . 2864 कीमती 56000 / को लूट कर रायगढ़ की ओर भाग जाना स्वीकार किया लुटे गए मशरूका को बरामद किया जा चुका है। अभियुक्त मार्शल यादव के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उक्त अपराध में भी आरोपी को दिनांक 07/12 /2021 के 21.30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर दोनों प्रकरणों में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , उप निरी . खुंटे , प्रधान आर. सालिक राम, आर. राजेन्द्र वारेन, शिव यादव का योगदान रहा है ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!