BIG NEWS : अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे 3 शख्स, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, तीसरे बुजुर्ग शख्स की हालत गम्भीर, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के जनपद ऑफिस के पास अनियंत्रित बाइक से 3 शख्स गिर गए. हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है और 1 बुजुर्ग की हालत गम्भीर है, जिसे अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. युवक के सिर पर चोट आई है. तीनों शख्स, रिश्तेदार हैं. मृतक परमेश्वर का पिता लच्छीराम घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और बड़ा हादसा हो गया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

अकलतरा थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि कोटगढ़ गांव के 3 शख्स परमेश्वर श्रीवास, श्रीराम श्रीवास और बुजुर्ग लच्छीराम श्रीवास, शिवरीनारायण क्षेत्र के तनौद गांव गए थे. यहां से वे तीनों बाइक से लौट रहे थे. वे लोग अकलतरा के जनपद ऑफिस के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों नीचे गिर गए. यहां 2 युवकों की मौत हो गई, वहीं तीसरा बुजुर्ग शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल बुजुर्ग शख्स को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

error: Content is protected !!