प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, 1 लाख 10 हजार रुपये की ठगी, कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर की ठगी

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया है. मामले का आरोपी वीरेंद्र सिंह फरार है. पुलिस कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.

 



मामला 2020 का है. बाराद्वार के वार्ड 10 निवासी राधेश्याम सिंह, पेशे से स्वास्थ्यकर्मी है, जिनकी मुलाकात वीरेंद्र सिंह से हुई थी. वीरेंद्र सिंह ने खुद को छग प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति का प्रवक्ता बताया और अपनी ऊंची पहुंच की बात कहते हुए मड़वा प्लांट में कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर नौकरी लगा देने की जानकारी दी.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : लगभग 1 करोड़ रुपये के बैंक से गबन के छह साल पुराने मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने SBI के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक को झारखंड से किया गिरफ्तार...

इसके बाद राधेश्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह के झांसे में आ गया और अपने बेटे हिमांशु सिंह को नौकरी लगाने के लिए वीरेंद्र सिंह को 1 लाख 10 हजार रुपये दे दिया. इसके बाद, साल बीत गया, लेकिन नौकरी नहीं लगी तो राधेश्याम सिंह ने रुपये लौटाने को कहा, तब वीरेंद्र सिंह, राशि वापस करने टालमटोल करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : लगभग 1 करोड़ रुपये के बैंक से गबन के छह साल पुराने मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने SBI के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक को झारखंड से किया गिरफ्तार...

मामले की शिकायत हिमांशु सिंह के द्वारा बाराद्वार थाने और एसपी से की गई, जिसके बाद चाम्पा एसडीओपी ने जांच की और फिर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए. इसके बाद आरोपी वीरेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

error: Content is protected !!