बड़ी खबर : महानदी के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत होने तक आवागमन पर रोक, लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग ने किया प्रतिबंधित

जांजगीर-चांपा. जिले के जैतपुर-हसौद-सरसींवा मार्ग में महानदी पर निर्मित सेतु में पाईल नींव के क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत होने तक सेतु के ऊपर से यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 



कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैतपुर-हसौद -सरसींवा मार्ग के किलोमीटर 5/6 में महानदी पर निर्मित सेतु के पाईल नींव के क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मत होने तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। इस मार्ग पर आने-जाने वाले भारी वाहनों को परिवर्तित मार्ग व्हाया बिर्रा-भटगांव के मध्य निर्मित उच्च स्तरीय सेतु को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!