भाजपा विधायक का डेंगू से निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर

अहमदाबाद.  गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की विधायक आशा पटेल का डेंगू के इलाज के दौरान रविवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने बताया कि मेहसाणा जिले के उंझा विधानसभा क्षेत्र की 44 वर्षीय विधायक का जाइडस अस्पताल में निधन हुआ है, जहां वह वेंटिलेटर पर थीं। उन्हें शुक्रवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



BJP MLA Asha Patel died  पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने पत्रकारों से कहा, “मैं अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करता हूं कि उंझा क्षेत्र की विधायक आशा पटेल अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें डेंगू के इलाज के लिए अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके मामले की गंभीरता ऐसी थी कि डॉक्टरों की एक टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

नितिन पटेल ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उंझा ले जाया जाएगा और बाजार प्रांगण में रखा जाएगा, जहां आम लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे और उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सिद्धपुर श्मशान घाट में किया जाएगा। भाजपा की गुजरात इकाई ने एक बयान में कहा कि पटेल दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद डेंगू से पीड़ित हो गई थीं और वह रविवार को बीमारी के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गईं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

राज्य विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि आशा पटेल के कई अहम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आशा पटेल पाटीदार आंदोलन में सक्रिय थीं। वह 2017 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर उंझा से विधायक चुनी गई थीं, लेकिन फरवरी 2019 में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गई थीं और फिर उपचुनाव जीत गई थीं।

अहमदाबाद BJP MLA Asha Patel died  गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की विधायक आशा पटेल का डेंगू के इलाज के दौरान रविवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने बताया कि मेहसाणा जिले के उंझा विधानसभा क्षेत्र की 44 वर्षीय विधायक का जाइडस अस्पताल में निधन हुआ है, जहां वह वेंटिलेटर पर थीं। उन्हें शुक्रवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

BJP MLA Asha Patel died  पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने पत्रकारों से कहा, “मैं अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करता हूं कि उंझा क्षेत्र की विधायक आशा पटेल अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें डेंगू के इलाज के लिए अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके मामले की गंभीरता ऐसी थी कि डॉक्टरों की एक टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

नितिन पटेल ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उंझा ले जाया जाएगा और बाजार प्रांगण में रखा जाएगा, जहां आम लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे और उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सिद्धपुर श्मशान घाट में किया जाएगा। भाजपा की गुजरात इकाई ने एक बयान में कहा कि पटेल दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद डेंगू से पीड़ित हो गई थीं और वह रविवार को बीमारी के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गईं।

राज्य विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि आशा पटेल के कई अहम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आशा पटेल पाटीदार आंदोलन में सक्रिय थीं। वह 2017 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर उंझा से विधायक चुनी गई थीं, लेकिन फरवरी 2019 में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गई थीं और फिर उपचुनाव जीत गई थीं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

error: Content is protected !!