Gold Price Today 12 December 2020 : सोने के दाम में फिर गिरावट, सस्ता गोल्ड खरीदने का बेहतर मौका, जानें सोने-चांदी का आज का भाव

Gold Price Today 12 December 2020 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों ही क्रमश: 1,836 डॉलर प्रति औंस और 23.92 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित चल रहे थे.

 



Gold Price Today 12 December 2020: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 102 रुपये(Latest Gold Price) की गिरावट के साथ 48,594 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,696 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 Gram Gold Price) पर बंद हुआ था. चांदी (Silver Price Today) की कीमत भी 16 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 62,734 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछला बंद भाव 62,750 रुपये प्रति किलोग्राम था.

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,015 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2021 के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 62 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,015 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 11,849 लॉट के लिये कारोबार किया गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों ही क्रमश: 1,836 डॉलर प्रति औंस और 23.92 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित चल रहे थे.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, मिले जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ जहां निवेशकों को अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज का इंतजार है.’’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयार्क में सोना 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,837.20 डॉलर प्रति औंस रह गया

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिका.

चांदी के भाव में 95 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई. हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 50600 रुपये, नीचे में 50500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी ऊंचे में 62300 रुपये, नीचे में 62050 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी. मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे.

सोना 50550 रुपये प्रति 10 ग्राम.

चांदी 62250 रुपये प्रति किलोग्राम.
चांदी सिक्का 750 रुपये प्रति नग.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!