BREAKING NEWS : पिकनिक स्पॉट में नदी में डूबा 15 साल का लड़का, SDRF की खोजबीन में भी नहीं मिला, पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार

हरीश साहू

 



जांजगीर-बलौदा. पंतोरा उपथाना के देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट में नहाते वक्त 15 साल का लड़का नदी में डूब गया. सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी खोजबीन के लिए पहुंची, लेकिन अभी तक लड़के का पता नहीं चला है. सोमवार को सुबह से फिर खोजबीन शुरू की जाएगी.

पंतोरा उपथाना के प्रभारी कामिल हक ने बताया कि 15 साल आयुष्मान सिंह, कोरबा जिले के दीपका से अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचा था. यहां दोपहर में नहाते वक्त आयुष्मान सिंह, नदी में डूब गया. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लड़के का कुछ भी पता नहीं चला तो खोजबीन के लिए गोताखोरों को बुलाया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

यहां एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद खोजबीन भी की गई, लेकिन शाम तक लड़के का पता नहीं चल सका. सोमवार को सुबह फिर से नदी में डूबे लड़के की खोजबीन की जाएगी. दूसरी ओर हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!