भारत का भौगोलिक स्वरूप लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की देन : इंजी. रवि पांडेय

जांजगीर-चाम्पा. भारत का भौगोलिक स्वरूप लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की देन है। उन्होंने भारत के 565 देशी रियासतों मे से 562 रियासतो को शांतिपूर्ण भारत मे सम्मिलित करवाया था. उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने सरदार पटेल गार्डन में 71 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कही। उन्होने आगे कहा कि आजादी के बाद देश की एकता और अखण्डता का सूत्रधार के रूप में आज पूरा देश उन्हे याद कर रहा है, अगर पटेल जी नहीं होते तो भारत का स्वरूप कुछ और होता। सच्चे अर्थो मे भारत रत्न थे, जिन्होने आजादी की ही नही, बल्कि बारदोली सत्याग्रह आन्दोलन मे भी सफल नेतृत्व किया।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

इस अवसर पर पवन कश्यप, राकेश कहरा, जितेन्द्र कश्यप, दिलीप कश्यप, घनश्याम धीवर, पालेश कश्यप, लक्ष्मी यादव, दामोदर यादव, आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!