इन 4 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोगों के लिए 2022 शुभ, करियर में शानदार सफलता मिलने की उम्मीद…

ज्योतिष के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से भी भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। क्योंकि नाम का प्रभाव मनुष्य के समस्त जीवन पर पड़ता है। इसलिए नाम हमेशा उसी अक्षर से रखना चाहिए जो आपको सूट करे। यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोगों के लिए नया साल 2022 सबसे शुभ साबित होने वाला है। इन्हें हर क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल आसार रहेंगे।

 



A नाम वालों का राशिफल 2022

जिन जातकों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के “A” लेटर से होता है उनके लिए नया साल शानदार साबित हो सकता है। कुछ लोगों के लिए नौकरी बदलने की संभावना बन सकती है। नई नौकरी आपके लिए अधिक फायदेमंद बनकर नजर आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके करियर का विस्तार होगा। आपने जो पूर्व में कठिन मेहनत की है उसका शुभ परिणाम आपको प्राप्त होने का समय आ गया है। जनवरी से फरवरी के दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। जून के महीने में मेहनत के दम पर आप अच्छा पद प्राप्त कर सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे

B नाम वालों का राशिफल 2022

राशिफल 2022 के अनुसार “B” अक्षर वाले लोगों के लिए ये साल शानदार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको शुभाशुभ परिणाम प्रदान होंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए काफी अनुकूल रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उत्तम फल प्राप्त होगा। इस साल आप अपने करियर में अच्छी ऊंचाइयां प्राप्त कर सकेंगे। वर्ष का पूर्वार्ध आपकी नौकरी के लिए अनुकूल रहेगा। वर्ष के उत्तरार्ध में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सितंबर से नवंबर के बीच पदोन्नति के आसार रहेंगे।

K नाम वालों का राशिफल 2022

राशिफल 2022 के अनुसार K नाम वाले लोगों के लिए नया साल शानदार रहेगा। इस साल आपको अपने कर्म के साथ-साथ अपने भाग्य का भी फल मिलेगा जिससे करियर में आप अच्छी ऊंचाइयां प्राप्त कर सकेंगे। जनवरी का महीना अनुकूल रहेगा। आपकी पदोन्नति के योग बन सकते हैं। फरवरी के महीने में आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा मुकाम बनेगा और वर्ष का उत्तरार्ध अनुकूल रहेगा। जून-जुलाई के महीने में करियर में आपको सुनहरी सफलता मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे

N नाम वालों का राशिफल 2022

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला का “N” लेटर से शुरू होता है उन्हें 2022 में सुनहरी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आपको इस साल अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आपने नौकरी बदलने का मन बना लिया है तो आपको नई नौकरी के ढेरों ऑफर प्राप्त हो सकते हैं और आप नई नौकरी शुरू कर सकते हैं। आप के प्रधान ग्रह बुध आपकी नौकरी के लिए काफी मददगार साबित होंगे। आपकी महत्वाकांक्षाओं में बढ़ोतरी होगी। वर्ष के अंतिम महीनों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे
error: Content is protected !!