प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल 23 दिसंबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे

जांजगीर-चांपा. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी जयसिंह अग्रवाल 23 दिसंबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे गुरूवार 23 दिसंबर को पूर्वान्ह 10.45 कोरबा से प्रस्थान कर (व्हाया उरगा-पंतोरा मार्ग) दोपहर 12 बजे जिले के अकलतरा तहसील के ग्राम कटनई पहुंचेंगे। वे यहां राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी एवं ग्रामीण विकास के लिए युवा अभियान के समापन शिविर में शामिल होंगे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

प्रभारी मंत्री ग्राम कटनई से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर 12.50 बजे जांजगीर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उनका दोपहर 2 से 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। श्री अग्रवाल, दोपहर 3 बजे जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक उपरांत वे उसी दिन कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!