IND vs SA 1st Test : विराट ने फिर 8-9 स्‍टंप की गेंद को छेड़ने के चक्‍कर में गंवाया विकेट, निराश फैन्‍स बोले…

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली, एक बार फिर बाहर जाती गेंद को छेड़ने के चक्‍कर में (IND vs SA Test) आउट हो गए. सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) की गेंद पर ड्राइव लगाने के प्रयास में वो स्लिप में लपके गए. विराट काफी समय से इसी तर्ज पर बाहर की गेंद को लापरवाही से छेड़ने के चक्‍कर में आउट हो रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

ऐसे में रविवार को जब एक बार फिर उन्‍होंने ऐसा ही किया तो वो फैन्‍स के निशाने पर आ गए. विराट कोहली (Virat Kohli) ने मैच में 94 गेंदों का सामना कर 35 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्‍ले से चार चौके लगाए. 100 के करीब गेंद खेलने के बाद वो काफी सेट नजर आ रहे थे. वो केएल राहुल के साथ 82 रन की साझेदारी भी बना चुके थे. ऐसे में आठवे व नौवें स्‍टंप की गेंद को छेड़ने की क्‍या जरूरत थी.

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

error: Content is protected !!