विक्की को छोड़ इस एक्टर के साथ निकलीं कैटरीना, पोस्ट शेयर कर दी अपकमिंग फिल्म की जानकारी…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस (Christmas) सेलिब्रेट कर रही हैं। इसी के साथ ही कैटरीना ने अपने काम पर भी वापसी कर ली है।

 



कैटरीना ने हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करते हुए इस जानकारी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट में कैटरीना ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) के बारें में भी बताया है।
कैटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Katrina Kaif Instagram) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट में कैटरीना ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की टीम के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में अपनी नई शुरुआत के बारें में भी बताया है। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “नई शुरुआत, मैरी क्रिसमस के लिए डायरेक्टर श्रीरामराघवन के साथ सेट पर वापसी! मैं हमेशा से श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी, जब थ्रिलर दिखाने वाली कहानियों की बात आती है तो वह एक मास्टर हैं और उनके द्वारा डायरेक्ट किया जाना एक सम्मान की बात है। रमेश तौरानी और संजय रौत्रय द्वारा निर्मित इस फिल्म में एक्टर विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

जहां कैटरीना ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की, वहीं उनके पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी वर्क कमिटमेंट को पूरा करते हुए क्रिसमस के लिए मुंबई लौट आए। न्यूली वेडेड कपल शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस मनाएंगे। कैटरीना ने इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बालकनी से नज़ारे की एक फोटो शेयर की थी और इसे कैप्शन दिया था, “होम”। आपको बता दें कि कैटरीना और विक्की कौशल (Katrina Vicky Wedding) की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के एक लक्जरी फोर्ट में हुई थी। कपल की शादी एक इंटिमेट वेडिंग थी, जिसमें दोनों की फैमिली के अलावा उनके कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!