दिग्गज क्रिकेटर ने 20 गेंदों में जड़ दिए 102 रन, विरोधी टीम पर बरसे कहर बनकर

नई दिल्ली: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है और ऐसा है भी। इस खेल में कब पासा पलट जाए कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रोमांच वार्विकशायर और सरी क्रिकेट के बीच रॉयल लंदन वनडे टूर्नामेंट का है, जिसमें एक खिलाड़ी ने महज 20 गेंदों में ही 102 रन जड़ दिए।



सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड ने वार्विकशायर के 269 रनों के लक्ष्य का पीछा कर सरी टीम की ओर से खेलते हुए ताबड़तोड़ 11 छक्के, 9 चौके उड़ा डाले। चौथे नंबर पर उतरे टिम ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में ही 102 रन कूटे। यानी महज 20 गेंदों में उनके बल्ले से 102 रन आए। टिम ने अपना शतक 55 गेंदों में ठोका। शतक के लिए उन्होंने 8 छक्के, 5 चौके लगाए। अपनी नाबाद 140 रन की पारी उन्होंने महज 70 गेंदों पर खेली। टिम की 140 रन की नाबाद और कप्तान जेमी स्मिथ की शानदार 45 रन की पारी की बदौलत सरी टीम 39.4 ओवर में ही ये मुकाबला जीत गई।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

टिम के आगे वार्विकशायर के गेंदबाज बेबस नजर आए। जेकब बेथेल काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन लुटाए तो वहीं क्रेक माइल्स ने 6 ओवर में 48 रन दिए। मेथ्यू लेंब ने 4 ओवर में 35 रन लुटा दिए। वहीं टिम ब्रेसनान ने 8 ओवर में 53 रन दिए। रॉबर्ट याट्स सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 8 ओवर में 33 रन दिए। कार्ल कार्वर ने 7 ओवर में 32 रन दिए।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

सिंगापुर में 16 मार्च 1996 को जन्मे टिम डेविड एक ऑलराउंडर हैं। उनका कद 6 फीट 5 इंच है जिसका वो बखूबी फायदा उठाते हैं। डेविड के पिता रॉड डेविड भी एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे और उन्होंने सिंगापुर के लिए 1997 की आईसीसी ट्रॉफी भी खेली थी। टिम डेविड ने घरेलू क्रिकेट में छाप छोड़ने के बाद 2019 में कतर के खिलाफ मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था। टिम ऑस्ट्रेलिया की टी 20 लीग हॉबर्ट हरीकेंस और पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स के लिए भी खेलते हैं।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!