जल्द खत्म होगा इंतजार, आने वाली है. 5-डोर महिंद्रा की नई THAR. नए कलर के साथ दमदार फीचर्स भी. देखिए

नई दिल्ली. भारत की देसी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही अपनी सबसे खास एसयूवी महिंद्रा थार को 5 डोर ऑप्शन में पेश करने वाली है।फिलहाल जिस थार की बिक्री होती है, वह 3 डोर ऑप्शन में है। खबर आ रही है कि महिंद्रा पावरफुल एसयूवी के शौकीन लोगों के लिए जल्द ही 5 दरवाजों वाली थार लाएगी, जिसकी सीटिंग कैपासिटी भी ज्यादा होगी और वह मौजूदा थार से ज्यादा बड़ी और स्पैसियस होगी। फिलहाल महिंद्रा थार 3 डोर वेरिएंट्स की कीमत 12.78 लाख रुपये से लेकर 15.08 लाख रुपये  तक है।

 



अपकमिंग न्यू महिंद्रा थार 5 डोर के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच के टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही रूफ माउंटेड स्पीकर्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ऑटोमैटिक एसी, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और अडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ ही मल्टीपल एयरबैग्स, हिल स्टार्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, आइसोफिक्स चाइल्ड माउंट समेत कई खास स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।नई महिंद्रा थार 5 डोर के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 3 डोर महिंद्रा थार की तरह ही 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर mHawk टर्बो डीजल इंजन देखने को मिलेगा, जो क्रमश: 152bhp की पावर 320Nm टॉर्क के साथ ही 132bhp की पावर और 320Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इसे भी 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। अपकमिंग महिंद्रा थार को भी 4X4 ड्राइवट्रेन के साथ पेश किया जाएगा। आने वाले समय में 5 डोर महिंद्रा थार की बाकी सारी खूबियां सामने आ जाएंगी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

हाल ही में New Mahindra Thar 5 Door एसयूवी के टेस्ट म्यूल की झलक दिखी है, जो ज्यादा चौड़ी टायर के साथ ही ज्यादा पावरफुल और मस्कुलर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग 5 डोर थार एसयूवी को 6 आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है, जिसे देख लोगों को इस एसयूवी से प्यार हो जाएगा। नई थार ब्लू और ग्रीन जैसे कलर में भी दिख सकती है। राइड एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए इसमें हल्के स्टीयरिंग व्हील्ज और बेहतर सस्पेंशन सेटअप देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट
error: Content is protected !!