स्कूल के क्लास में घुसा था तेंदुआ, परीक्षा देने आए छात्र पर कर दिया हमला…

अलीगढ़. एक स्कूल में घुसे तेंदुए के हमले से एक छात्र जख्मी हो गया। घटना अलीगढ़ के चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज की है। घटना की सूचना पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा गया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
इस घटना पर चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेश यादव ने कहा कि आज सुबह छात्रों के आते ही एक तेंदुआ परिसर में घुस गया। एक छात्र पर तेंदुए ने हमला किया। घायल छात्र को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और इलाज कराया गया है. वह अब घर पर है और ठीक है।
आपको बता दें कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ क्लास के कमरे में इधर-उधर घूम रहा है, वहीं जब यह घटना हुई तो आसपास के लोग अपने घर के छतों से तेंदुए को देखने के लिए खड़े थे।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!