मुझे क्यों पैदा किया’, डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लड़की ने जीता करोड़ों रुपए, जानिए अजीबोगरीब मामला…

ब्रिटेन. 20 साल की लड़की ने मां के डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर करोड़ों रुपए जीता हैं। ब्रिटेन से सामने आए अजीबोगरीब मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग ये पूछ रहे कि आखिर वह ऐसा क्यों कहा हैं कि ‘मुझे क्यों पैदा किया’। वहीं डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाने का कारण पूछ रहे हैं।
दरअसल एवी टूम्ब्स नामक लड़की इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई। एक पोस्ट से सुर्खियों में आई लड़की ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी एक लापरवाही के कारण वह दिव्यांग पैदा हुई है।
सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उसका का जन्म साल 2001 में लिपोमाइलोमेनिंगोसेले के साथ हुआ। यह एक तरह की विकलांगता है जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में स्पाइना बिफिडा के नाम से भी जाना जाता है। इसी बीमारी की वजह से एवी ने डॉक्टर पर मुकदमा करके हर्जाना मांगा था।आगे बताया कि डॉक्टर फिलिप मिशेल ने उसके जन्म से पहले उसकी मां को सही दवा की सलाह नहीं दी जिस वजह से वह दिव्यांग पैदा हुई। अगर डॉक्टर मिशेल ने उसकी मां को गर्भावस्था के दौरान सही दवा सलाह दी होती तो वह भी आज सामान्य लोगों की तरह जिंदगी जी रही होती।
इसी के चलते डॉक्टर मिशेल से हर्जाने के तौर पर करोड़ों रुपये मांगे। बता दें कि एवी भले ही दिव्यांग हैं लेकिन फिर भी वह एक बेहतरीन घूड़सवार हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट evie.toombes पर 22 हजार से भी ज्यादा फॉलोअलर्स हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!